फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Awareness rally

जागरूकता रैली निकाली

Wed, 13 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Wed, 13 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally
- फोटो : अमर उजाला
सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को जगह-जगह स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों व शिक्षकों ने गांवाें में जाकर ग्रामीणों को अपने नौनिहालों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन


कटरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा बाजार में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता  रैली को एबीआरसी रामचंद्र तिवारी, एनपीआरसी नंदकुमार त्रिपाठी व ग्राम प्रधान अर्जुन बाबा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में हर बच्चे का अधिकार, पूरी शिक्षा पूरा प्यार, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल रोज जाएंगे, लड़की पढ़ती लड़का पढ़ता, उन्नति पथ पर कटरा बढ़ता के नारों के साथ वीरपुर तिराहा, नई बाजार, पठान टोला मोहल्लों में अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने व नामांकन के लिए प्रेरित किया। रैली में वीरपुर प्रथम, वीरपुर द्वितीय, नंदरामपुरवा, मड़ईपुरवा विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कटरा बाजार की ही न्याय पंचायत दुबहाबाजार में रैली निकाली गई। यहां एनपीआरसी केपी मिश्र, एबीआरसी रवि तिवारी, महादेवा के शिक्षक शिवमूर्ति पांडेय सहित दुबहा बाजार प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबहाबाजार, महादेवा, भरथा इटहिया सहित आसपास के कई स्कूलों के बच्चों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।

वहीं, मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। रैली को एनपीआरसी पुष्पेंद्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान बच्चों ने सब पढ़ें सब बढ़ें, पढ़ लो भैय्या, बढ़ लो बहना के नारे के साथ गांव की गलियों व घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागृत किया।


रुपईडीह शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेलयानी पाठक, छितौनी, रामभारी व कल्याणपुर में स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली के माध्यम से बच्चों व विद्यालय के देवेंद्र सिंह, सोनिया सिंह, चंद्रप्रभा कुमारी, इंद्रभान पांडेय, कविता वर्मा व मनीष उपाध्याय ने ग्रामीणों से अपनों बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। बेलसर शिक्षा क्षेत्र के बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलो रैली को कृष्णपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed