फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Awareness about dental hygiene and safety

Gonda News: दांतों की सफाई व सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Tue, 10 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Awareness about dental hygiene and safety
मेडिकल कॉलेज में लोगों को दांतों की सुरक्षा के लिए जागरूक करते चिकित्सक व अन्य। स्रोत: विभाग
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग की ओर से मंगलवार को दांतों की सफाई व सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. प्राची गोयल के नेतृत्व में जूनियर डॉक्टरों व प्रशिक्षुओं की टीम ने अस्पताल परिसर के विभिन्न स्थानों पर जाकर मरीजों व तीमारदारों को दांतों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने लोगों को मौखिक प्री कैंसरस लेसन्स (मुंह के कैंसर से पहले दिखाई देने वाले लक्षण) के बारे में बताते हुए कहा कि इनके शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। साथ ही लोगों को खुद से लक्षण पहचानने की जानकारी भी दी गई, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सलाह ली जा सके। इस दौरान टीम ने सही तरीके से ब्रश करने की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित रूप से दांतों की सफाई और समय-समय पर दंत परीक्षण कराने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौम्या जौहरी, डॉ. सुरेंद्र गौड़, डॉ. प्रेरणा, डॉ. पूजा, डॉ. मोनिका, डॉ. नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed