फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   award,Kisan,production

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 किसानों का किया सम्मान

Thu, 23 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
award,Kisan,production
फोटो-8-गोंडा में कृषि विज्ञान केन्द्र गोपाल ग्राम करनपुर में कृषि मेले में किसान को सम्मानित करते - फोटो : GONDA
गोंडा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम करनपुर में गुरुवार को कृषि मेले एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, विशिष्ट महिला कृषक सहित 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से हो कर जाता है। इसलिए गांव का किसान खुशहाल होगा तो देश प्रदेश के साथ हमारा समाज भी खुशहाल होगा।
विज्ञापन

किसानों के उत्थान से संबंधित जुड़े विभागीय अधिकारी किसानों को सरकार से मिलने वाली सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सब्जी, बागवानी, ड्रैगन फ्रूट एवं मशरूम की खेती के लिए प्रशिक्षित कर उनसे जोडे़ं। जिससे वह अपनी खेती में बेहतर उत्पादन कर के अपनी आमदनी बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि किसान रबी खरीफ की फसलों, मत्स्य पालन, सब्जी फूल एवं पशुपालन कर दुग्ध उत्पादन, रेशम एवं उद्यान में बेहतर प्रदर्शन किया है, निश्चित ही वह बधाई के पात्र हैं। ऐसे ही अन्य जिले के किसान भाईयों को इन से सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन करें, ताकि जिले का नाम रोशन हो सके। उपनिदेशक कृषि शैलेंद्र सिंह शाही ने बताया कि जनपद स्तर पर कृषि विभाग रबी- वर्ष 2020-21 के 3, कृषि विभाग खरीफ वर्ष 2021 के 3, विशिष्ट महिला कृषक 2, उद्यान विभाग के 8, पशु पालन विभाग के 8, मत्स्य विभाग के 10 कृषकों सहित 32 कृषकों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कृषि गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को तिलहनी फसलों के उत्कृष्ट उत्पादन के बारे में तकनीकी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र सिंह राठौर, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य नन्हे लाल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं, पंडरी कृपाल ब्लाक में ब्लाक स्तरीय उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। विशुनपुर बैरिया के किसान आशीष सिंह को खंड विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी ने सम्मानित किया। इस दौरान राजेश पांडेय, श्याम शरण, आनंद सिंह, रंजन तिवारी सहित अन्य किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed