फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Avadh Express collided with a tractor-trolley

अवध एक्सप्रेस से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली

Thu, 30 Jun 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 30 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Avadh Express collided with a tractor-trolley
ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर-ट्राॅली - फोटो : अमर उजाला
बभनान और गौर रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार को मानव रहित गेट संख्या 220 सी पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बांद्रा से चलकर गोरखपुर जाने वाली डाउन अवध एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही बभनान रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी कि मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसके परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर चालक अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


बभनान रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब शिवगढ़ गांव के पास गेट संख्या 220 सी के बगल गुरुवार को रेलवे कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का कार्य हो रहा था। तभी गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन से 13:06 बजे जैसे ही बस्ती की ओर आगे बढ़ी कि 13:10 बजे मानव रहित क्रॉसिंग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चपेट में आ गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


इससे करीब आधा घंटा डाउन लाइन का संचालन बाधित रहा। स्टेशन मास्टर बभनान राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ देर के लिए ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया था। रेल कर्मचारियों ने रेल ट्रैक को साफ  कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डाउन लाइन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को काशन के जरिए चलाया जा रहा है। वहीं, आरपीएफ  चौकी प्रभारी बभनान अरविंद यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed