फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Auto collided with truck collision, three women died

ट्रक की टक्कर से पलटा टैम्पो, तीन महिलाओं की मौत

Sat, 30 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Auto collided with truck collision, three women died
गोंडा। अयोध्या-गोंडा हाइवे मार्ग पर स्थित मल्थुवा सहजोत गांव के पास शनिवार की दोपहर बाद एक ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो एक गहरे गड्ढे में उछलकर पलट गया।
विज्ञापन

जिसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक महिला ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घायल हो महिलाओं का इलाज चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद तकरीबन दो बजे एक ऑटो डुमरियाडीह से सवारी लेकर मुख्यालय की ओर जा रहा था। ऑटो में वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह कुर्मीपुरवा की रहने वाली देवकी पत्नी रामबरन, डुमरियाडीह चौराहे के पास की रहने वाली पूनम वर्मा पत्नी गुरुसरन, मलियन नगवा की रहने वाली मीरा पत्नी मनोज चौरसिया व नवाबगंज थाना के सिरसा बाबा पुरवा की रहने वाली ऊषा पत्नी रामकिशुन व एक तीन वर्षीय बालक सहित आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो अयोध्या-गोंडा हाइवे मार्ग पर स्थित वजीरगंज थाना क्षेत्र के मल्थुआ सहजोत गांव के पास पहुंचा था तभी अयोध्या की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में उछलकर पलट गया।
जिससे देवकी (50), सुमेरन (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में मीरा (30), पूनम (30) व ऊषा (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां पहुंचने से पहले ही मीरा ने दम तोड़ दिया। जबकि पूनम व ऊषा की इलाज के दौरान हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। हादसे के बाद वजीरगंज पुलिस ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष वजीरगंज संतोष तिवारी ने बताया कि ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है।

कोतवाली देहात के प्रभारी डिप्टी एसपी आशीष शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक समेत पकड़ लिया गया है। जो वजीरगंज थाने में है। बताया कि ऑटो चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed