फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam 2019 today, preparations complete

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 आज, तैयारियां पूरी

Sat, 19 Oct 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam 2019 today, preparations complete
गोंडा में रोजवुड इंटर कालेज भवन। - फोटो : GONDA
गोंडा। अमर उजाला फाउंडेशन से संचालित अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2019 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित रोजवुड इंटर कॉलेज में होगी। परीक्षा में 704 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए छात्रों का प्रवेश 10.30 बजे तक होगा और 11 बजे से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शनिवार को तैयारी की गई। रोजवुड इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सोनिया कंचन ने बताया कि 15 कमरों में छात्रों की परीक्षा होगी और इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

रविवार यानि 20 अक्तूबर को परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परीक्षा में देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों गोंडा के साथ ही बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के छात्र शामिल होंगे। प्रधानाचार्य सोनिया कंचन ने बताया कि परीक्षा के दौरान छात्रों को पूरी सावधानी बरतनी है। प्रवेश पत्र के साथ छात्र आएं और बालपेन काला व नीला से ही ओएमआर शीट भरेंगे। परीक्षा के दौरान किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की इजाजत नही होगी। कोई भी छात्र मोबाइल, कैलकुलेटर या कोई अन्य सामग्री नही लाना है।
विज्ञापन

परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी
* एक ही लिखित परीक्षा होगी * परीक्षा के लिए प्रवेश 10.30 बजे तक होगा * परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक है * परिक्षार्थी परीक्षा के आधे घंटे पहले पहुंचें * प्रवेश पत्र न मिल सका हो तो स्कूल का आईकार्ड या आधार कार्ड साथ लाएं * परीक्षा ओएमआर शीट पर होगा, नीला या काला डाट पेन साथ लाएं * परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्रों का उत्तर देने होंगे, निगेटिव मार्किंग नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पहुंचना है सबसे आसान
परीक्षा केंद्र रोजबुड इंटर कॉलेज पहुंचना बहुत ही आसान है। बस स्टाप हो या रेलवे स्टेशन कहीं से भी सीधे जिलाधिकारी के आवास पहुंचे। आवास के ठीक सामने पेट्रोल टंकी है और उसके बगज में डीएफओ का कार्यालय है। डीएफओ कार्यालय के बगल से ही सड़क है जो 100 मीटर पर ही रोजवुड इंटर कॉलेज है। किसी तरह की दिक्कत हो तो 9415534864, 9450519634, 9953781050 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed