फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attempt to rape a married woman, case

विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, केस

Wed, 04 Dec 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a married woman, case
कटरा बाजार (गोंडा)। खेत में काम करने गई एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 5 नवंबर की दोपहर वह खेत में काम करने गई थी। तभी पहले से घात लगाये बैठे ज्ञान प्रकाश ने उसे दबोच लिया और पास के गन्ने के खेत में खींचने लगा।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि जब उसने शोर मचाया तो ज्ञानप्रकाश धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि वह थाने पर गई। मगर उसकी कई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी से मिलकर आपबीती सुनाई तो एसपी के आदेश पर थाना कटरा बाजार में ज्ञान प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed