फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   attempt to kidnap girl from home, firing

र पर धावाबोल लड़की के अपहरण का प्रयास, कई राउंड चलाई गोलियां

Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap girl from home, firing
तरबगंज (गोंडा)। एक दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर लड़की के अपहरण का प्रयास करते हुए आधा दर्जन राउंड से अधिक गोलियां चलाई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मामला तरबगंज थाना अंतर्गत ढोढेपुर गांव के मजरे शिवाला का है जहां के निवासी उत्केश पांडेय का आरोप है कि रविवार की शाम 07 बजे जब वह अपने पिता और परिवार के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी मोहित तिवारी निवासी करनीपुर, कुलदीप तिवारी निवासी करनीपुर, शिवम तिवारी निवासी मोहनपुर, विकास सिंह निवासी ग्राम दर्जी कुआं थाना कोतवाली देहात, सतीश दुबे निवासी दुलेडिया, दीपक सिंह निवासी जगदीशपुर, सूर्य कुमार उर्फ खिल्लू निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली देहात ने अपने अज्ञात साथियों के साथ दरवाजे पर आकर लाठी-डंडा कट्टा आदि के साथ लैस होकर पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दरवाजे पर बैठे पीड़ित के पिता फूलचंद पांडेय तथा बहन नीलू को कट्टे से गोली मार दी तथा पीड़ित को भी मारा पीटा। इसी बीच इन लोगों ने पीड़ित की बहन नेहा को जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर और फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोगों ने बदमाशों को घेरना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान विकास सिंह निवासी दर्जी कुआं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसे बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। विकास सिंह की ग्रामीणों द्वारा जमकर पिटाई भी की गई है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि दो आरोपियों विकास सिंह तथा शिवम तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल फूलचंद पांडे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके 15 दिन पहले भी गड़ौली गांव में इन बदमाशों ने फायरिंग कर एक महिला व एक युवक को मारपीट कर घायल किया था। इस मामले में पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया था लेकिन पुलिस के इस ढीले रवैये से बदमाशों का हौसला बढ़ता जा रहा है।

स्कूटर का नंबर कार पर लिखवाकर कर रहे थे प्रयोग
तरबगंज। सोमवार को स्थानीय पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये आरोपी स्कूटर का नंबर कार पर लिखा कर गाड़ियां चला रहे थे। थाना अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि विमल मौर्य निवासी नरायनपुर अल्टो कार पर स्कूटर का नंबर डीएल 2 सीएजी5967 लिखा कर चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर चांदपुर पुलिया के पास जब इसे रोका गया तथा ताकत दिखाने को कहा गया तो नहीं दिखा सका इसी की निशानदेही पर दूसरे अभियुक्त दीपक निवासी मुकुंदपुर के पास से दो मोटरसाइकिल एक बिना नंबर और दूसरी नंबर डीएल 45 बीके 9998 ढकिया पुल उमरी रोड से बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed