फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attackers entered Pradhan house brandishing guns and Son beaten in Gonda three arrested

Gonda News: तमंचे लहराते प्रधान के घर घुसे हमलावर... बेटे को पीटा, तीन गिरफ्तार; साथी दरवाजा बंद कर फरार

Mon, 03 Mar 2025 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 08:48 PM IST
सार

हमलावरों ने घर में घुसकर प्रधान के बेटे को बुरी तरह पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। बाकी साथी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Attackers entered Pradhan house brandishing guns and Son beaten in Gonda three arrested
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में रविवार रात कार सवार कुछ युवक तमंचे लहराते हुए प्रधान के घर में घुस आए। आरोपियों ने प्रधान के बेटे की पिटाई शुरू कर दी। वह जान बचाकर घर से निकला और दरवाजा बाहर से बंद करके शोर मचाने लगा। ग्रामीणों की मदद से ऋषिकेश, आदर्श समेत तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। अन्य आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट गांव की है। यहां के रहने वाले राजकुमार यादव उर्फ रज्जू ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने को लेकर बेटे शानू ने पुलिस से शिकायत की थी। इससे नाराज गांव के ही आदर्श कोहली, आदेश कोहली, शिवा, ऋषिकेश कोहली, उसके दो रिश्तेदार और दो अज्ञात लोग रविवार रात कार से उनके घर आ धमके। ये लोग तमंचे लहराते हुए घर में घुसकर बेटे शानू को पीटने लगे।
विज्ञापन


इस पर शानू जान बचाकर भागा और दरवाजा बाहर से बंद करके शोर मचाने लगा। ग्रामीणों की मदद से ऋषिकेश समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से तमंचा बरामद हुआ। कार भी कब्जे में ली गई है। प्रधान का कहना है कि शिवा व अन्य आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श कोहली, आदेश कोहली, शिवा, ऋषिकेश कोहली, उसके दो रिश्तेदार और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed