Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attack on Lekhpal returning after measuring

Gonda News: पैमाइश कर लौट रहे लेखपाल पर हमला

Sun, 02 Mar 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Attack on Lekhpal returning after measuring
मोतीगंज के ​शिवनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हमले के मामले की जांच करती पुलिस। -संवाद
मोतीगंज (गोंडा)। जमीन की पैमाइश कर लौटते समय रविवार को सदर तहसील के खिरई-खिरवा के लेखपाल आत्माराम वर्मा पर मोतीगंज में शिवनगर रेलवे क्राॅसिंग के पास दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने हमला कर दिया। लेखपाल के हाथ, सिर व नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। सूचना पर मोतीगंज पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया है।
विज्ञापन


पीड़ित लेखपाल आत्माराम वर्मा ने बताया कि खिरई-खिरवा निवासी पंकज मिश्र ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से तालाब व नवीन परती की जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। एसडीएम सदर के आदेश पर रविवार को वह मलारी के राजस्व निरीक्षक मो. अकलीम, पिपरा भिटौरा के लेखपाल नागेंद्र प्रताप और कहोबा चौकी के दो सिपाहियों के साथ पैमाइश के लिए गए थे। वहां से लौटते समय शिवनगर रेलवे क्राॅसिंग के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने घेराबंदी कर उनकी कार रुकवा ली। फिर कार से घसीटकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


लेखपाल नागेंद्र प्रताप के कार से उतरने से पहले ही आत्माराम को लहूलुहान कर सभी हमलावर बरूआचक रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए। लेखपाल ने बताया कि मुकीम नामक व्यक्ति को उन्होंने पहचान लिया। गमछे से मुंह ढंका होने के कारण अन्य की पहचान नहीं कर सके। लेखपाल ने पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। आत्माराम का आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। हालांकि वह बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीगंज इंस्पेक्टर प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने बताया कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। लेखपाल के नाक, हाथ व सिर पर चोटें आई हैं। उन्हें बूढ़ादेवर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




राजस्वकर्मियों में आक्रोश, तुरंत गिरफ्तारी की मांग

सदर तहसील लेखपाल संघ के मंंत्री आत्माराम वर्मा पर हमले की खबर मिलते ही धानेपुर के नायब तहसीलदार अहमद हसन, लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश, प्रवीण कुमार, गिरीश यादव, सालू निषाद, अरविंद कुमार, रॉबिन यादव, रिजवान समेत बड़ी संख्या में लेखपाल अस्पताल पहुंचे। राजस्वकर्मियों ने कानून-व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। तहसीलदार सदर रंजन वर्मा ने भी मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed