{"_id":"6a19d056c7581b89aa0bded0","slug":"attack-on-district-president-of-rashtriya-adhikar-morcha-report-filed-gonda-news-c-100-1-slko1026-159305-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पाठक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रज्ञापुरम कॉलोनी निवासी संजय कुमार पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई की रात करीब 8:50 बजे वह मोटरसाइकिल से दवा लेने आरएन पांडेय अस्पताल के पास गए थे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे विनोद कुमार व अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।