फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Asked for Rs 700 for death certificate, got beaten for refusing

Gonda News: मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए मांगे 700, मना करने पर पिटवाया

Tue, 24 Sep 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Asked for Rs 700 for death certificate, got beaten for refusing
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों से विवाद के मामले में नया मोड़ आ गया है। शहर के इमामबाड़ा मोहल्ले के महेश निषाद ने 15 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद को लेकर मंडलायुक्त से शिकायत की है। महेश ने अपनी भाभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जिनकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए मेडिकल कॉलेज के संबंधित विभाग में संपर्क करने पर 700 रुपये मांगे गए थे। आरोप है कि रकम नहीं देने पर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने बाहर से 10 से 12 लोगों को बुला लिया। उनमें से एक व्यक्ति ने महेश की पिटाई कर दी। जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को मामले की जांच सौंपी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि शिकायत करने वाले की बात सुनकर उसके अभिकथन के साथ पूरी जांच रिपोर्ट 30 सितंबर तक उपलब्ध कराएं। माना जा रहा है कि मामले में जिम्मेदारों को चिह्नित करने के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed