फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ashes of six people burnt to ashes due to fire

आग ने छह लोगों को आशियाना जलकर राख

Fri, 30 Apr 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ashes of six people burnt to ashes due to fire
गोंडा। जमुनही हरदोपट्टी गांव के मजरे भयापुरवा में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में छह लोगों के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से दो मवेशी भी झुलस गए। आग में सभी के गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के जमुनही हरदोपट्टी गांव के मजरे भयापुरवा में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से ननके के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के राजेंद्र, राजकुमार, रमेश, पवन व विशाल के छप्परों को भी पकड़ लिया। जिससे सभी के छप्पर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

आग में सभी की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। रमेश ने बताया कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए इकट्ठा किए गए सामान व नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ननके व राजेंद्र की एक-एक भैंस भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। ग्रामीणों ने पंपिंगसेट चलाकर आग बुझाई। राजस्व विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed