फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   artists showed talent in Gonda Festival

गोंडा महोत्सव में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 13 Feb 2016 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
artists showed talent in Gonda Festival
गोंडा महोत्सव में चौथे दिन शनिवार को जहां पर्यावरण व कृषि समस्याओं पर चिंतन हुआ, वहीं स्थानीय कलाकारों व खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखा लोगों को मन मोह लिया।
विज्ञापन


शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॅालेज में चल रहे गोंडा महोत्सव के चौथे दिन कार्यक्रमों की शुरूआत जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान एवं पर्यावरण गोष्ठी से हुई।
विज्ञापन


इसमें जिला विज्ञान क्लब की डॉ. रेखा शर्मा की अगुवाई में जादू के माध्यम से लोगों के अंधविश्वास पर चोट की गई। साथ ही विभिन्न प्रथाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले 18 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। कृषि विभाग की तरफ से संगोष्ठी हुई, जिसमें कृषि विभाग की तरफ से चल रही योजनाओं की जानकारी कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने दी। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें अव्वल रहे किसानों को पुरस्कृत किया गया।

इसके बाद रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। सही राम पांडेय ने अपने साथियों के संग आल्हा प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


एकल नृत्य, समूह नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों व श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। साधनाजंलि संगीत केंद्र के बच्चों ने गणेश, वंदना, समूह सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसकी खूब सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed