फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   artists showed talent in Gonda Festival

गोंडा महोत्सव में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 12 Feb 2016 11:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
artists showed talent in Gonda Festival
तीसरे दिन शुक्रवार को गोंडा महोत्सव का आगाज स्वच्छता गोष्ठी से हुआ। दोपहर 12 बजे महोत्सव स्थल पर पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सिंह व सूरज सिंह ने किया। महोत्सव में आए किसानों व ग्रामीणों को गोष्ठी के माध्यम से स्वच्छता की सीख दी गई। गोष्ठी के बाद कलाकारों ने मंच पर मनमोहक छटा बिखेरी। एक तरफ मंच विभिन्न विधाओं से सराबोर हो रहा था तो दूसरी तरफ मैदान में अधिकारी, पत्रकार व अन्य संभ्रांत लोग रस्साकसी में अपना दमखम दिखा रहे थे। वहीं, खेल मैदान पर हॉकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद मंच पर जिले के कलाकारों ने अपनी कला से समां बांध दिया। रिद्धि पांडेय ने एकल गायन किया तो राजकीय पॉलीटेक्निक के विवेक पांडेय ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


बिरजू ग्रुप ने बूगी-बूगी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मनकापुर के बच्चों ने दीपांजलि एकल गायन किया तो चैंबर्स कॉलेज के बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज इंटर कॉलेज की मानसी मिश्रा ने एकल नृत्य, परफेक्ट डांस समूह ने समूह नृत्य, हैदर अब्बास व सिद्धि पांडेय ने एकल गायन किया। विनय व उनके साथी कलाकारों ने होरी पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर होली के आगमन की छटा बिखेर दी।

शिवकुमार व अदनान अहमद ने एकल गायन किया तो रघुकुल विद्यापीठ के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार के बच्चों व रोली तथा मनकापुर के लतीफ ने एकल गायन किया।

उमेश, सौरभ सागर ने एकल गायन किया तो एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के बच्चों ने समूह गान किया। सौरभ सागर व कृतार्थ ने एकल गायन, दीनानाथ समूह ने सामूहिक रूप से गीत गाए।


इसके बाद जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने हैरतअंगेज जादू दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। संगीताजंलि साधना केंद्र के कलाकारों ने वसंतोत्सव पर आधारित बेहद लोकप्रिय लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत कर अवध व ब्रज की होली की याद दिला दी। कृष्ण दयाल ने तो मंच को कामेडी शो के रूप में परिवर्तित कर दिया। इससे लोग हंसहंसकर लोटपोट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed