फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arrested for displaying arms on social media

सोशल मीडिया पर असलहे का प्रदर्शन करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Arrested for displaying arms on social media
गोंडा। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे का प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इस फोटो के वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध असलहा को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना करनैलगंज पुलिस व नवागत कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त कोमल सिंह उर्फ सम्राट निवासी ग्राम खजुहा देवी तिलमहा को हुजुरपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने लोगों के बीच में रौब जमाने के उद्देश्य से अवैध असलहे का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed