फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arrested for demanding 20 lakh extortion from businessman

Gonda News: व्यवसायी से 20 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Arrested for demanding 20 lakh extortion from businessman
गोंडा में रंगदारी मांगने वाला आरोपी रवि शुक्ल।
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकसिया शिवरतन सिंह सरजू शुक्ल पुरवा गांव के रहने वाले व्यवसायी कृष्ण गोपाल शुक्ल के घर पत्र भेजकर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रंगदारी न देने पर व्यवसायी के बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

व्यवसायी कृष्ण गोपाल शुक्ल के घर पर दो अगस्त को धमकी भरा पत्र डाक से भेजा गया था। जिसमें पांच अगस्त की दोपहर डेढ़ बजे तक 20 लाख रुपये नकदी बैग में रखकर नई देवी मंदिर पर रखने की बात लिखी गई थी। रकम न देने पर व्यवसायी के बेटे राहुल राज को मुर्दा करके भेजने की धमकी दी गई थी। यही नहीं चोरी और हत्या के लिए भी व्यवसायी को पत्र में आरोपित किया गया था।
विज्ञापन

कृष्ण गोपाल शुक्ल ने मनकापुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने एसओजी समेत मनकापुर पुलिस को खुलासे के लिए लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मनकापुर सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि व्यवसायी के घर की सीसीटीवी फुटेज और राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार पर व्यवसायी के गांव के रहने वाले रवि शुक्ल का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार सुबह ग्राम मरौचा स्थित नहर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ के मुताबिक पूछताछ में वह टूट गया और बताया कि कृष्ण गोपाल शुक्ल के घर पर पूर्व में चोरी हुई थी। जिसमें कृष्ण गोपाल उस पर संदेह करते थे। उसकी पुश्तैनी जमीन भी बेइमानी करके कब्जा कर ली थी। इसी के चलते उन्हें परेशान करने की नीयत से पत्र भेजकर रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed