{"_id":"6298ec9c82dcb05cfa7581fc","slug":"arms-and-explosives-were-recovered-in-the-house-after-the-blast-gonda-news-lko6334306165","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के बाद घर में असलहे व विस्फोटक बरामद किए गये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के बाद घर में असलहे व विस्फोटक बरामद किए गये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नवाबगंज के मुट्ठीगंज मोहल्ले में बुधवार शाम धमाके के बाद छानबीन में मौके से असलहे, बम व विस्फोटकों का जखीरा मिला है। मामले में पुलिस ने मकान मालिक दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज करके दोनों को जेल भेजा गया है।
कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ले में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे बंद पड़े एक मकान में अचानक भीषण विस्फोट हो गया था। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को बुलाकर घर का दरवाजा खुलवाया तो वहां से एक पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, रिवाल्वर, तीन तैयार सर्किट बम, चार छोटे-बड़े पाइप, भारी मात्रा में माचिस, सुतली, बारूद, लोहे की कील, छर्रे तथा दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।
थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। देर रात फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाएड व बम निरोधक दस्ते के साथ एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक ये मकान कस्बे के मुट्ठीगंज निवासी पुरुषोत्तम केसरवानी तथा कृष्ण नारायन केसरवानी का है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने आत्मरक्षा के लिए असलहे व बम रखने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण नारायन केसरवानी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। खिलाफ नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज करके दोनों भाइयों को जेल भेजा गया है।