फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arga brand gets its first online order

Gonda News: अरगा ब्रांड को मिला ऑनलाइन पहला ऑर्डर

Thu, 06 Feb 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Arga brand gets its first online order
अरगा ब्रांड काे पहला ऑर्डर मिलने पर डिस्पैच करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए अरगा ब्रांड के उत्पादों का पहला ऑर्डर अंतरराष्ट्रीय ई-काॅमर्स साइट अमेजन के माध्यम से प्राप्त हुआ तो समूह की महिलाएं गदगद हो गईं। बीते रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अरगा बांड का अमेजन के साथ समझौता होने के बाद बुधवार को लखनऊ निवासी कुशाग्र पांडेय ने अरगा ब्रांड का मक्के का आटा, भरवा मिर्च का अचार व आंवला जूस का ऑर्डर किया। बूढ़ादेवर स्थित सरिता स्वयं सहायता समूह की सदस्य समीना, अनीता देवी आदि ने अच्छी पैकिंग करके ऑर्डर का सामान कुशाग्र को भेज दिया है।
विज्ञापन


समीना ने बताया कि भरवा मिर्च, आम, नीबू, करौंदा और आंवला के अचार घर के सरसों के तेल से तैयार किए जाते हैं। जो पूर्ण रूप से शुद्ध होते हैं। अचार में हल्दी, धनिया, मिर्च आदि मिलाया जाता है। पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें जौ, बाजरा, रागी, चना, सोयाबीन दाना, अलसी व थोड़ी मात्रा में गेहूं भी होता है।
विज्ञापन




केंद्रीय राज्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अरगा ब्रांड को पहला ऑर्डर मिलने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि हम सभी को मिलकर इन आत्मनिर्भर महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने अरगा ब्रांड के उत्पाद खरीदकर इसे ऊंचाई तक पहुंचाने की अपील की। समूह की महिलाओं को पहला ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर खुशी जताते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा, यह सिर्फ ऑर्डर नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि आत्मनिर्भर भारत की नींव गांवों से रखी जा सकती है। डीएम ने अरगा ब्रांड से जुड़ी महिलाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed