{"_id":"6a9da8511e1ba85c570aba8d","slug":"approval-for-construction-of-12-small-bridges-gonda-news-c-100-1-gon1041-165596-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सांप के काटने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सांप के काटने से किशोरी की मौत
Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
भावना की फाइल फोटो व सांप पकड़ता सपेरा। संवाद
तरबगंज। उमरी बेगमगंज के तिवारी पुरवा जबरनगर निवासी विजय चौहान की बेटी भावना (12) की सांप के काटने से मौत हो गई। शनिवार रात वह अपनी चाची ममता के साथ कमरे में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। इसी बीच भावना को सांप ने काट लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कक्षा सात की छात्रा भावना चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी मौत से मां पूनम सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली में मजदूरी करने वाले पिता घर के लिए रवाना हो गए हैं। तहसीलदार आशुतोष पांडेय रविवार सुबह सपेरे साजन को लेकर गांव पहुंचे। दोपहर में कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में कच्ची फर्श के बिल से सांप को पकड़ा गया। तहसीलदार ने बताया कि परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया गया, ताकि उन्हें दैवी आपदा के तहत अहेतुक सहायता मिल सके। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक आदित्य सिंह, लेखपाल पंकज सैनी, वनकर्मी श्रवण सिंह, मनोज कुमार, शिखा सिंह आदि मौजूद रहीं। (संवाद)