{"_id":"6a8dddc2bbe3403d440ba309","slug":"applications-exceed-target-loan-disbursement-slow-gonda-news-c-100-1-gon1003-164970-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लक्ष्य से अधिक आए आवेदन, ऋण वितरण धीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लक्ष्य से अधिक आए आवेदन, ऋण वितरण धीमा
Tue, 25 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में देवीपाटन मंडल के युवाओं ने पहले ही त्रैमास में लक्ष्य से अधिक रुचि दिखाई है। 21 अगस्त तक मंडल के चार जिलों में 7,100 लाभार्थियों के लक्ष्य के मुकाबले 7,146 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 6,543 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। 1,644 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया है।
मंडल में ऋण स्वीकृति की दर 22.23 और वितरण की दर 23.15 प्रतिशत है। गोंडा ऋण वितरण में सबसे आगे है। यहां 2,300 के लक्ष्य के मुकाबले 666 लाभार्थियों को ऋण मिला है, जो 28.96 प्रतिशत है। बहराइच में सबसे अधिक आवेदन मिले हैं। 2,000 के लक्ष्य के सापेक्ष 2,936 आवेदन आए और 434 लाभार्थियों को ऋण मिला। बलरामपुर में 1,400 के लक्ष्य के मुकाबले 1,095 आवेदन आए और 331 को ऋण मिला। श्रावस्ती में 1,400 के लक्ष्य के सापेक्ष 965 आवेदन मिले और 213 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया।
उद्योग उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि योजना के तहत 2,150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पीएनबी और इंडियन बैंक की प्रगति कम पाई गई है। संबंधित बैंकों को तेजी से ऋण स्वीकृत और वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आवेदन अधिक होने के बावजूद बैंकों में स्वीकृति और ऋण वितरण की धीमी गति से कई युवा अपना कारोबार शुरू नहीं कर पा रहे हैं। नेवलगंज परेड सरकार निवासी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि फास्ट फूड स्टॉल के लिए आवेदन करने के बाद खाते में 25 हजार रुपये मिले, लेकिन बैंक प्रबंधक बदलने के बाद खाता बंद होने से परियोजना की पूरी राशि नहीं मिल सकी। वहीं, कन्नीपुर निवासी कृपाशंकर मिश्र ने ऋण मिलने के बाद फोटो स्टूडियो शुरू कर दिया है।