फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Applicant clashed with postal assistant in making Aadhaar card, arrested

आधार कार्ड बनवाने में डाक सहायक से भिड़ा आवेदक, अभद्रता

Sun, 10 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Applicant clashed with postal assistant in making Aadhaar card, arrested
बाबागंज (गोंडा)। श्रीनगर उप डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने गए एक आवेदक की डाक सहायक से भिड़ंत हो गई। कहासुनी के बीच मारपीट की नौबत आ गई। मगर लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। मामले में डाक सहायक ने आवेदक के खिलाफ थाना धानेपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में आवेदक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उप डाकघर श्रीनगर के डाक सहायक अरुण कुमार भारती ने थाना धानेपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि थाना धानेेपुर क्षेत्र के रामनगर बरईपारा निवासी रामसुंदर तिवारी छह नवंबर को अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए उप डाकघर श्रीनगर आए थे। यहां आधार कार्ड बनवाने को लेकर रामसुंदर उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन

लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। डाक सहायक का आरोप है कि रामसुंदर तिवारी ने उनसे अभद्रता की। डाक सहायक ने रामसुंदर तिवारी के खिलाफ थाना धानेपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडेय ने बताया कि रामसुंदर तिवारी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed