फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anshu selected in state under-19 women's cricket team

अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में अंशू का चयन

Tue, 08 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 08 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Anshu selected in state under-19 women's cricket team
क्रिकेटर अंशू तिवारी - फोटो : अमर उजाला
जिले की होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अंशू तिवारी की मेहनत रंग लाई है। सोमवार को प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम की चयनकर्ताओं ने अंशू का चयन प्रदेश की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए किया है। 
विज्ञापन


शहर के दुखहरननाथ मंदिर के पास रहने वाले हरीश तिवारी की बेटी अंशू को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था। वह अपने मोहल्ले के बच्चों के साथ अक्सर क्रिकेट खेला करती थी। अंशू के बाबा रामनरेश तिवारी बताते हैं कि सभी अभिभावकों की तरह उसके भी मां-बाप उसे खेल के बजाय पढ़ाई पर ध्यान लगाने के लिए डांटते थे, लेकिन इस डांट फटकार को दरकिनार कर उन्होंने व उनके भाई रामरंग तिवारी ने उसे प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


बाबा का प्रोत्साहन पाकर अंशू का क्रिकेट खेलने का शौक जुनून में बदल गया। पहली बार हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान उसका चयन जिला स्तरीय टीम के लिए किया गया। इसके बाद अंशू ने जिले व मंडल स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट में अंशू एक बेहतरीन आलराउंडर और बल्लेबाजी के अलावा वह ऑफ स्पिन गेंदबाज भी है। हाल ही में हरदोई में हुई एक प्रतियोगिता के दौरान चयनकर्ताओं की नजर अंशू पर पड़ी और उन्होंने उसकी प्रतिभा को पहचाना।

सोमवार को लखनऊ में महिला क्रिकेट टीम की चार सदस्यीय चयनकर्ताओं की टीम ने अंशू का चयन प्रदेश की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए किया है। अंशू ने बताया कि वह रघुकुल विद्यापीठ की टीम से देश के कई शहरों में खेल चुकी है।


हाल ही में उसे देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधीर कुमार दीक्षित व डीएम आशुतोष निरंजन अमर उजाला के नारी शिक्षा सुरक्षा व सम्मान कार्यक्रम में उसे सम्मानित कर चुके है। अंशू के इस चयन ने न सिर्फ जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि खेल में रुचि रखने वाली बेटियों के लिए सफलता के दरवाजे भी खोल दिए हैं। अंशू का चयन होने पर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने उसे बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed