फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Annual examinations in 2609 council schools from today

Gonda News: 2609 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं आज से

Tue, 19 Mar 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations in 2609 council schools from today
गोंडा। जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में आज से दो पालियों में वार्षिक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं मंगलवार देरशाम तक सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन

सकुशल परीक्षा कराने के लिए बीएसए स्तर से खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एआरपी को सचल दल में शामिल किया गया है।
जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) हरिगोविंद यादव ने बताया कि 20 से 27 मार्च के बीच दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें जिले के 2609 विद्यालयों के 3.56 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर जिला स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लॉक स्तर पर निगरानी के लिए सचल दल बनाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एआरपी की अगुवाई में परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी, बीएसए प्रेमचंद यादव और जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी ने प्रश्न पत्र बनाया गया है। परीक्षा पूर्व प्रश्नपत्र बीईओ के माध्यम से आपूर्ति कर दी गई है। प्रत्येक प्रश्नपत्र 50 अंक का होगा। इसे हल करने के लिए ढाई घंटे का वक्त दिया जाएगा।

तीन दिन में बच्चों को मिलेगा स्कोर कार्ड
अधिकारियों ने बताया कि 27 मार्च तक सभी विषयों की परीक्षा कराने के लिए समय सारिणी जारी की गई है। 31 मार्च को विद्यार्थियों को स्कोर कार्ड वितरित किया जाएगा। बीएसए प्रेमचंद यादव के अनुसार परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं सुचारू रूप से कराई जाएंगी। किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विद्यालयों को प्रश्न पत्र भेजा जा चुका है। उत्तर पुस्तिकाओं के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में पैसा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed