फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anmay suffering from rare disease will get free injection of 16 crores

अपील का असर: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित अन्मय को नि:शुल्क लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन

Sun, 18 Sep 2022 08:44 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, तरबगंज (गोंडा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, तरबगंज (गोंडा)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 18 Sep 2022 08:44 AM IST
सार

अमेरिका की दवा कंपनी की तरफ से अन्मय को बचाने के लिए नि:शुल्क इंजेक्शन देने का प्रस्ताव आया है। बृज भूषण शरण सिंह और अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने इसे दैवीय कृपा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों को तोहफा बताया है।

विज्ञापन
Anmay suffering from rare disease will get free injection of 16 crores
अमेरिकी कंपनी कराएगी अन्मय का इलाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे सुल्तानपुर जिले के अन्मय सिंह के लिए शनिवार का दिन किसी सौगात से कम नहीं रहा। अमेरिका की एक दवा कंपनी ने जिन सौ बच्चों को इस बीमारी से उनकी जान बचाने के लिए निशुल्क इंजेक्शन का प्रस्ताव दिया है, उसमें अन्मय का नाम शामिल किया है। इस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर निवासी अन्यम सिंह इस दुर्लभ बीमार से जूझ रहे हैं। इलाज का खर्चा महंगा होने के कारण सोशल मीडिया पर भी अपील की गई। इसी क्रम में शनिवार को अन्मय की मां अंकिता सिंह शनिवार को सहायता के लिए विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह के साथ सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर पहुंचीं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपील की।
विज्ञापन


अमेरिका की दवा कंपनी की तरफ से अन्मय को बचाने के लिए नि:शुल्क इंजेक्शन देने का प्रस्ताव आया है। प्रस्ताव के बाद बृज भूषण शरण सिंह और अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने इसे दैवीय कृपा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों को तोहफा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पूर्व अन्मय के इलाज के लिए सोशल मीडिया से चंदा लगा कर लोग साढ़े तीन करोड़ से अधिक रुपये की धनराशि जमा कर चुके थे। जबकि, इलाज में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed