फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anjani and Yashika selected for Prerna program, will go to Gujarat

Gonda News: प्रेरणा कार्यक्रम के लिए अंजनी व यशिका का चयन, जाएंगे गुजरात

Fri, 29 May 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anjani and Yashika selected for Prerna program, will go to Gujarat
गोंडा। जिले की सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाएगी। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अंजनी कुमार ओझा और भैया राघवराम पांडेय स्मारक गांधी विद्या मंदिर की इंटरमीडिएट छात्रा यशिका मिश्रा का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित प्रेरणा कार्यक्रम के तहत हुआ है। दोनों विद्यार्थी जून माह में गुजरात भ्रमण पर जाएंगे, जहां वे आईआईटी गांधीनगर और वडनगर स्थित प्रेरणा विद्यालय में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान चयनित छात्र-छात्राएं नेतृत्व क्षमता, नवाचार, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर उन्हें प्रेरणादायी वातावरण में सीखने और संवाद का अवसर दिया जाता है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय की ओर से दोनों विद्यार्थियों के आने-जाने, आवास और प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्था की जाएगी। चयन की सूचना मिलने के बाद दोनों विद्यालयों में खुशी का माहौल है। जीआईसी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि अंजनी का चयन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। वहीं गांधी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अमिताभ मिश्र ने कहा कि यशिका ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed