{"_id":"63da77684024da2ffc074789","slug":"anjali-in-mehndi-and-anushka-in-rangoli-gonda-news-c-13-1-71385-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेहंदी में अंजली व रंगोली में अनुष्का ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेहंदी में अंजली व रंगोली में अनुष्का ने मारी बाजी
Wed, 01 Feb 2023 08:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मॉडर्न इंटर काॅलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन रंगोली, मेंहदी व कला प्रतियोगिता आयोजित कीं गईं। मेंहदी में अंजली, रंगोली में अनुष्का व कला में अफीफ अव्वल रहीं। विजयी प्रतिभागियों को वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी ने किया। मेंहदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंजली साहू ने प्रथम और पलक गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में तनीषा खुराना को प्रथम, शिफा फातिमा को द्वितीय व पलक सोनी को तृतीय स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनुष्का गुप्ता ने प्रथम, मनस्वी पांडेय ने द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में मुस्कान सिंह प्रथम, पूर्वा शुक्ला द्वितीय तथा मानषी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में कला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अफीफ ने प्रथम और अनुपम मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शिवानी पटेल को प्रथम और स्मिता श्रीवास्तव को द्वितीय स्थान मिला। इस अवसर पर डॉ. शुचिता चौहान, भूनेश्वर पांडेय, नीतू श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, नीलम दूबे आदि मौजूद रहे।