फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Angry health workers continue to protest

तीसरी लहर की तैयारी के बीच स्वास्थ्य विभाग के 1400 कर्मियों की नाराजगी, धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Tue, 20 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Angry health workers continue to protest
गोंडा। जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के नाराजगी का दौर चल रहा है। विभाग एक ओर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में लगा है, वहीं विभिन्न मांगों को लेकर विभाग के 1400 कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के 41 बाबू कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। एनएचएम के तहत संविदा पर कार्य कर रहे करीब 500 स्वास्थ्यकर्मी समय पर मानदेय न मिलने से नाराज हैं। जबकि 800 एएनएम संविदाकर्मी गृह जनपद में स्थानांतरण व मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के तैयारियों के बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का बड़ी संख्या में नाराजगी महंगी पड़ सकती है। जिले में लिपिक संवर्गीय कर्मियों को गैर जनपद में तबादला होने से आक्रोशित बाबुओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

41 बाबुओं ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कर रहे यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आज्ञाराम यादव ने कहा कि अनियमित तरीके से जिले के 13 लिपिकों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है।
तीन महिला कर्मी भी शामिल हैं। इसके विरोध में कार्य बहिष्कार कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो चरणबद्ध तरीके से आगे भी आंदोलन किया जाएगा। जिले से स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग के 13 कार्मिकों का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया है।

स्थानांतरण से आक्रोशित यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने हुंकार भर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आज्ञाराम यादव के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने में एसोसिएशन के मंत्री सुशील मिश्र, विवेकमणि त्रिपाठी, केएम श्रीवास्तव, विप्रेश मिश्रा, किरन सिंह, माता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed