{"_id":"6547dac8f343d69bfc0c0759","slug":"anger-erupted-over-objectionable-comments-on-social-media-gonda-news-c-100-1-slko1026-7190-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का गुस्सा
Sun, 05 Nov 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सोशन मीडिया पर रविवार को एक आपत्तिजनक टिप्पणी से समुदाय विशेष के लोगों का गुस्सा भड़क गया। शहर के अयोध्या रोड पर लोग एकत्र हो गए और प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसकी सूचना पर मौके पर सीओ सिटी व कोतवाल नगर ने पहुंचकर स्थिति संभाली। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। मामले में कोतवाली नगर में आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ केस दर्ज कर संरक्षण में लिया है।
सीओ सिटी विनय सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर के रहने वाले एक बाल अपचारी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करके उसे वायरल कर दिया। जिसे देखने के बाद समुदाय विशेष के लोगों का गुस्सा भड़क गया। शहर के अयोध्या रोड पर लोग एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। सीओ ने बताया कि सूचना मिलने पर वह कोतवाल नगर के संग मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने और मामला शांत हुआ।
कोतवाल नगर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर के रहने वाले एक बाल अपचारी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है। बताया कि सोमवार को आरोप को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।