फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anganwadi workers should groom poor children: Pratibha

गरीब बच्चों को संवारें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : प्रतिभा

Mon, 11 Sep 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers should groom poor children: Pratibha
गोंडा। प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विभाग एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि कम संसाधनों में भी बच्चे आगे बढ़ सकते हैं। केंद्र व राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर गंभीर है। ऐसे में गरीब परिवारों के बच्चों को संवारने के लिए कार्यकत्रियों के पास अच्छा अवसर है।
विज्ञापन

वहीं, कार्यकत्रियों ने राज्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा है।


बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से टाउन हाॅल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दीप जलाकर एक से 30 सितंबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने गर्भवतियों व माताओं की गोदभराई की। साथ ही बच्चों को दही खिलाकर दुलार किय। राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि कम संसाधन में भी बच्चों को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी से जुड़े मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर पीएम का आभार जताया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम ने सभी को अपना परिवार समझा है। वहीं, रक्षाबंधन के मौके पर कन्या सुमंगला योजना की धनराशि बढ़ाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कहा कि इमारत को मजबूत बनाना है तो सबसे पहले ईंट मजबूत होना चाहिए। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे नींव की ईंट की तरह हैं। इसकी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री संभाल रही हैं। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण माह कार्यक्रम के दौरान मोटे अनाज से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। नवाबगंज ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने चने से बर्फी और दलिया से गुलाब जामुन बनाया। बेसन की पकौड़ी और दलिया से बने बिस्कुट भी खूब सराहे गए। कार्यकत्रियों ने गर्भावस्था व माताओं को पोषण की अहम जानकारी दी है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सीडीओ एम. अरुन्मोली के साथ एक-एक स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यकत्रियों की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article