फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anganbadi

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विधायक से की मानदेय बढ़वाने की मांग

Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anganbadi
02द्दस्रड्डश्च13-गोंडा के झंझरी ब्लाक में आंगनवाड़ी कार्यकत्री की समस्या सुनते सदर विधायक प्रतीक - फोटो : GONDA
मोतीगंज (गोंडा)। ब्लॉक परिसर झंझरी में मंगलवार को सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि झंझरी आशीष मिश्रा ने झंझरी ब्लॉक अंतर्गत आने वाली 92 ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ दिवाली मनाया और मिष्ठान का वितरण किया। आयोजन प्रमुख प्रतिनिधि झंझरी आशीष मिश्रा ने किया था। सदर विधायक से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक जी हम लोगों को सम्मानजनक मानदेय दिलवाइए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बीएलओ समेत कई तरह के कार्य लिए जाते हैं। सदर विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी बात को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को अवगत कराते हुए विधानसभा चुनाव से पहले कुछ ना कुछ मानदेय बढ़वाया जाएगा। दीपावली को लेकर पहली बार झंझरी ब्लॉक परिसर में एक साथ, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी के कर्मी एक साथ आए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, उमेश तिवारी, श्रीप्रकाश शुक्ल, प्रधान मोकलपुर संदीप चौबे, गड़वलिया बृजेश वर्मा, तरगांव मस्तराम तिवारी, भमैचा दिनेश शुक्ल, छोटू तिवारी, पुत्तन भाई, एडीओ पंचायत झंझरी अनूप श्रीवास्तव, लाल बहादुर सिंह, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed