{"_id":"6988d1b8d5f2f21d0903c0c5","slug":"amar-ujala-village-festival-from-11th-gonda-news-c-100-1-slko1028-151822-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अमर उजाला गांव महोत्सव 11 से, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अमर उजाला गांव महोत्सव 11 से, तैयारी तेज
Sun, 08 Feb 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला की ओर से तीन दिवसीय गांव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 11, 12 व 13 फरवरी को आयोजित होने वाले महोत्सव में विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। किसानों को उन्नत खेती की सलाह देने के साथ ही बच्चों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। हर एक घंटे पर लकी ड्रॉ कराया जाएगा।
महोत्सव में किसान गोष्ठी, किसान सम्मान, पंचायत प्रतिनिधि सम्मान, महिलाओं, विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का सम्मान होगा। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेगा। इसमें चिकित्सक लोगों की सेहत जांचने के साथ ही जरूरी परामर्श देंगे। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक व विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देंगे। अपना पशु आहार की ओर से जानवरों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मयूर ग्रुप, अपना पशु आहार और उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सहयोगी की भूमिका में हैं। (संवाद)