फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amar Singh writing script sp family's drama

सपा के फैमिली ड्रामे की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं अमर सिंह

Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh writing script sp family's drama
पत्रकारों से बात करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
 समाजवादी परिवार में चल रहे ड्रामे की स्क्रिप्ट सपा प्रमुख के खास अमर सिंह लिख रहे हैं। एक परिवार के लोग इस ड्रामे में अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। ड्रामे के पीछे एक अमेरिकी कंपनी काम कर रही है। प्रदेश में महा गठबंधन बनाने का दावा करने वाली पार्टी के परिवार में ही गठबंधन नहीं है। यह बातें शनिवार को देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा नेता महंत आदित्यनाथ ने कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों का ध्यान प्रदेश की बदहाली से हटाने के लिए सपाई परिवार ड्रामा कर रहा है। इस ड्रामे की पूरी स्क्रिप्ट अमर सिंह लिख रहे हैं। ड्रामे में परिवार का हर सदस्य अपनी-अपनी योग्यता के मुताबिक भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन


रजत जयंती समारोह में प्रदेश में महा गठबंधन बनाने का दावा करने वाला परिवार खुद के बीच ही कोई गठबंधन नहीं बना पा रहा है। प्रदेश पूरी तरह से बदहाल है। महंत आदित्यनाथ ने कहा कि 14 साल में सपा तथा बसपा ने प्रदेश को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर लूट खसोट मचा रखी है। मध्यप्रदेश में भगोड़े आतंकियों के एनकाउंटर पर राजनीति कर कांग्रेस, आप तथा सपा आदि विपक्षी पार्टियां देश की सुरक्षा तथा एकता के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेेश में किसान तथा नौजवान परेशान है। सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्रदेश सरकार एक्सप्रेस-वे तथा सैफई के विकास में लगी है। प्रदेश में भाजपा के परिवर्तन की लहर चल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश मेें भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed