{"_id":"67a718efab9930cc0c013682","slug":"altercation-over-joking-with-children-in-gonda-bullies-beat-young-man-to-death-police-is-searching-for-him-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बच्चों से मजाक करने को लेकर कहासुनी, दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बच्चों से मजाक करने को लेकर कहासुनी, दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला; पुलिस तलाश में जुटी
Sat, 08 Feb 2025 02:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:12 PM IST
सार
गोंडा में बच्चों से मजाक करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद गांव के लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गोंडा में शनिवार को बच्चों से मजाक को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर कमियार गांव की है। विवाद के बाद गांव निवासी दिलीप (37) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिलीप पल्लेदारी मजदूरी का कार्य करता था। सुबह करीब 10.30 बजे दिलीप अपने दरवाजे पर था। इसी बीच गांव के तीन लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। वह बच्चों से मजाक करने लगे। यह बात दिलीप को बुरी लगी। उसके मना करने पर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया। तीनों ने अपने अन्य तीन साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
वह लोग छप्पर में लगाकर बांस का टुकड़ा लेकर दिलीप को मारने लगे। उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब वह मरणासन्न हो गया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। दिव्यांग पत्नी और नेत्रहीन मां ने किसी तरह लोगों की मदद से करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉक्टर मुदस्सिर ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मजाक मजाक में मारपीट हुई जिसमें दिलीप की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।