फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Also saw land in Bankati Suryabali for University

Gonda News: विवि के लिए बनकटी सूर्यबली में भी देखी जमीन

Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Also saw land in Bankati Suryabali for University
गोंडा। मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जिले में भूमि की तलाश फिर से तेज हो गई है। शुक्रवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कर्नलगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोमाकल्पी में विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी पूरे अमले के साथ सदर तहसील के बनकटी सूर्यबली सिंह गांव भी पहुंचे।
विज्ञापन

परसपुर के डोमाकल्पी में मंडलायुक्त व डीएम ने उपस्थित लोगों व राजस्व विभाग के कर्मचारियों से जमीन से संबंधित पूरी जानकारी ली। जमीन की लोकेशन व भौगोलिक स्थिति को लेकर अधिकारी संतुष्ट दिखे। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक तिलकराम, लेखपाल रमेश वर्मा, ग्राम प्रधान डोमाकल्पी सोमपती, अरविंद, सुभाष यादव, देवप्रयाग अवस्थी, राधेश्याम मिश्र, शिवदास पांडेय, संजय मिश्र, विजय बहादुर सिंह, दिनेश पांडेय, फैयाज अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के बनकटी सूर्यबली सिंह के मजरे मंगरेपुरवा के पास शुक्रवार दोपहर डीएम डॉ. उज्जवल कुमार विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जमीन देखने पहुंचे। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, तहसीलदार सदर अखिलेश कुमार व ग्राम प्रधान से जानकारी हासिल की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में 390 बीघे जमीन है। यदि विवि का निर्माण हो जाता है तो क्षेत्र व जिले का विकास होगा। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि ये गांव मोतीगंज थाना क्षेत्र में आता है। यहां से स्थानीय रामनगर बाजार की दूरी दो किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम प्रधान पप्पू दूबे, धर्मेंद्र सिंह, संचित वर्मा, कृष्णगोपाल मिश्र का कहना है कि यदि यहां विश्वविद्यालय बन जाता है तो मोतीगंज क्षेत्र का भी विकास हो जाएगा। इस दौरान थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रवोध कुमार लेखपाल केशवसरन, लकी सिंह, कृष्णा सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed