फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Alok Das will donate 60 percent of the amount for the reservoir

Gonda News: जलाशय के लिए 60 फीसदी रकम दान करेंगे आलोक दास

Fri, 03 Apr 2026 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Alok Das will donate 60 percent of the amount for the reservoir
गोंडा। मातृभूमि योजना के तहत जिले के इटियाथोक ब्लॉक के जानकीनगर में जलाशय के सुंदरीकरण के लिए सराहनीय पहल हुई है। स्थानीय निवासी आलोक दास ने परियोजना की कुल लागत की 60 प्रतिशत रकम दान देने का ऐलान किया है। इससे इस योजना को तेजी मिलने की उम्मीद है। जिला पंचायत राज विभाग ने ग्राम पंचायत से इस कार्य के लिए सहमति प्राप्त कर ली गई है और प्रस्ताव निदेशालय को भेजा जा रहा है। बजट स्वीकृत होते ही जलाशय सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार मातृभूमि योजना के तहत चयनित इस परियोजना में 60 प्रतिशत राशि दानदाता और 40 प्रतिशत सरकार द्वारा वहन की जाती है। साथ ही दानदाता की प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जाते हैं। योजना के अंतर्गत जलाशय के आसपास बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था और फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

समाजसेवी हैं आलोक दास
आलोक दास चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य गांव में बुनियादी सुविधाओं का विकास कर युवाओं और ग्रामीणों को बेहतर वातावरण देना है, ताकि उनका समग्र विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दूसरे दानदाता बने
मातृभूमि योजना के तहत छपिया ब्लॉक के तिरुखा बुजुर्ग में 83 लाख रुपये से जलाशय विकास कार्य चल रहा है, जिसमें अलका शुक्ला दानदाता हैं। वहीं, आलोक दास इस योजना के तहत जिले के दूसरे प्रमुख दानदाता के रूप में सामने आए हैं, जिन्होंने विकास कार्य में योगदान की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed