{"_id":"6176d96fee0b1253dc48ca5a","slug":"allegations-of-rigging-in-panchayat-assistant-recruitment-gonda-news-lko6016917115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक भर्ती में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक भर्ती में धांधली का आरोप
विज्ञापन
गोंडा। बहुचर्चित कटरा ब्लाक में एक के बाद एक खेल सामने आ रहा है। पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के चयन में भी हेराफेरी की गयी है। सरकार द्वारा शासनादेश में कहा गया था कि जिन अभ्यर्थियों के अभिभावक की कोविड-19 से मृत्य हुई है, उनको चयन में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन विकास खंड कटरा बाजार में शासनादेश की धज्जियां उड़ाकर पंचायत सहायक पद पर अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे व्यक्ति का चयन कर खेल कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत भदैया के रहने वाले अतुल कुमार पुत्र अशोक कुमार श्रीवास्तव ने खण्ड विकास अधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि प्रार्थी की माता की मृत्यु कोविड-19 के कारण 11 अगस्त को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में हुई थी। प्रार्थी ने पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन किया था।
प्रार्थी ने शासनादेश के सभी मानकों को पूरा भी किया है। ग्राम पंचायत में वह अकेला कोविड-19 का वारिसान है। पंचायत सचिव ने उसे बताया कि चयन के लिए प्रस्ताव कर दिया गया है, परंतु विकास खण्ड स्तर पर सूची में उसका नाम नहीं है। उसकी जगह विपिन कुमार द्विवेदी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
व्यक्ति ने बताया कि उसके पास प्रस्ताव की कॉपी है, जिसमें चयन के लिए उसका प्रस्ताव हुआ है, लेकिन अधिकारियों द्वारा अनियमितता की गई है। जिससे चयन नहीं हो सका। ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत ने बताया कि शासनादेश को ध्यान में रखते हुए अतुल कुमार के नाम का प्रस्ताव भेजा है, जिला से गड़बड़ी हुई है।
शासनादेश के अनुसार अतुल कुमार का चयन होना चाहिए। खण्ड विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि उन्हें पंचायत सहायक भर्ती के बारे में जानकारी नहीं है, जो भी हुआ होगा वह डीपीआरओ कार्यालय से हुआ होगा।