फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Alert,CORONA

दो कोरोना संक्रमित मिले, सतर्कता बढ़ी

Tue, 19 Apr 2022 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Alert,CORONA
फोटो-13 गोंडा में जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर कोविड जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण के संभावित चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कोविड अस्पताल एक बार फिर सक्रिय करने की तैयारी चल रही है। ऑक्सीजन प्लांटों की सक्रियता का परीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। जिले में कोरोना मरीजों की निगरानी तेज कर दिया गया है। मंगलवार को भी दो कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को 11 दिन बाद कोरोना के दो मरीज मिले। जिसमें एक मरीज जिले में तथा दूसरा नोयडा में रह रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने आए बभनजोत के एक मरीज का पर्चा काउंटर पर कोविड की जांच की गई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को भी एक मरीज तथा रेेलवे स्टेशन पर जांच करने पर एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। साथ ही सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने बताया कि दूसरे जिलों व प्रदेेशों को कोरोना संक्रमण के सक्रियता को देखते हुए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जिला व महिला अस्पताल के पर्चा काउंटरों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर टीमे बाहर से आने वालों की कोविड जांच कर रही हैं। जल्द ही मॉकड्रिल कर तैयारियों को परखा जाएगा। सभी लोग मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की आदत फिर से डाल लें। साथ ही कोरोनारोधी वैक्सीन की आवश्यक डोज अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed