फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Albendazole was fed to 6,64,510 children in the campaign

गोंडा: अभियान में 6,64,510 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल

Fri, 10 Feb 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Albendazole was fed to 6,64,510 children in the campaign
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय महेशभारी में छात्र को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाते सीएमओ डॉ. सुशील कु
बलरामपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को जिले में विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने 19 वर्ष तक के 6,64,510 बच्चों को पेट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने अभियान की शुरुआत सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय महेशभारी में बच्चों को दवा खिलाकर की। छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 13 से 15 फरवरी तक मॉपअप अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि पेट संबंधी बीमारियां से बचाव के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। पेट के कीड़ों से बचाव के लिए बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पतालों के अलावा सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को दवा खिलाई गई। नोडल डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि अभियान में 10 लाख 84 हजार 822 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अभियान दिवस पर 6 लाख 64 हजार 510 बच्चों को दवा खिलाई जा चुकी है। कहा कि सभी स्कूलों को दवा उपलब्ध करा दी गई है। शिक्षक छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाकर लक्ष्य पूरा करेंगे। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक अमरेंद्र नरायन मिश्र ने बताया कि ई-कवच पोर्टल पर 2981 के सापेक्ष 1352 स्कूलों ने पंजीकरण करा लिया है। अन्य स्कूल भी पंजीकरण कर विवरण अपडेट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed