फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   akidtmndon turned the procession of Alam

अकीदतमंदों ने निकाला अलम का जुलूस

Sun, 09 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
akidtmndon turned the procession of Alam
अलम का जुलूस निकालते मुस्लिम - फोटो : अमर उजाला
हजरत इमाम हुसैन की याद में रविवार को 7वीं मोहर्रम को जिले भर में अलग-अलग मोहर्रम कमेटी, अंजुमनोें व ताजियादारों की ओर से अलम का जुलूस निकाला गया। अलम जुलूस से जिले भर में या अली व या हुसैन की सदाओं की गूंज रही। देर शाम अलम का जुलूस कर्बला पहुंचा, जहां पर हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों के नाम लोगों ने फातिहा पढ़ा। इसके बाद जुलूस का समापन हुआ। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों को यजीद व उसके लश्करों की ओर से धोखे से कर्बला बुलाकर उन्हें शहीद कर दिये जाने की याद व गम को मोहर्रम के रूप मनाया जाता है।
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोग मोहर्रम माह में गम मनाते हैं। इसी को लेकर रविवार को 7वीं मोहर्रम को अकीदतमंदों ने शहर में अलम का जुलूस निकाला। शहर मोहर्रम कमेटी के सदर मेहंदी रजा, वली मोहम्मद आदि की अगुवाई में सुबह मोहल्ला नौशहरा से अलम का जुलूस उठाया गया। यह जुलूस झंझरी ब्लॉक पेरी, मेवातियान,राधाकुंड होकर चौक फैजाबाद रोड होकर इमामबाड़ा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम कर उनके नाम की सदाएं बुलंद कर अपने गम का इजहार किया। मोहल्ले में जगह-जगह लोगों ने शर्बत व पानी प्याऊ लगा रखा था। यह जुलूस देर शाम गिर्द गोंडा होता हुआ कर्बला पहुंचा।

इसी तरह से स्टेशन रोड रानी बाजार साहबगंज घोसियाना का जुलूस नूरामल मंदिर होकर कर्बला पहुंचा। इसी तरह से मोहर्रम कमेटी की ओर से सिविल लाइन का जुलूस सैयद सलमान वारसी, हाफिज निजामुददीन, हनीफ वारसी की अगुवाई में पार्टरगंज से उठाया गया, जो पंतनगर, परेड सरकार छावनी सरकार व भट्टा परेड व पुलिस लाइन होकर कचहरी स्टेशन स्थित हजरत बाबा सदरुद्दीन शाह कुतुबे गोंडा के दरगाह पहुंचा।

इसी तरह से कस्बा कटरा, कौड़िया बाजार, इटियाथोक, मनकापुर, नवाबगंज, करनैलगंज, परसपुर, बालपुर, धानेपुर कस्बे के अलावा गांवों में भी अकीदत के साथ अलम का जुलूस नि

काला गया। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की भ्रमण कर निगरानी में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed