फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Akhilesh posted on X about rats in medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में चूहों पर अखिलेश ने एक्स पर किया पोस्ट

Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh posted on X about rats in medical college
मेडिकल कॉलेज में बेड की पाइप पर उछल कूद करते चूहे। स्रोत: वीडियोग्रैब 
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में चूहों की उछलकूद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाया। लिखा-उ.प्र. के अस्पतालों में मूषकराज देखकर स्वास्थ्य मंत्री को कहीं खांसी न आ जाए, लेकिन खांसने से पहले सोच लें कि कहीं कोई गलती से उनको अपने खास लोगों का बनाया, सिरप पीने को न दे दे।
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो के कारण लोग मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर चुटकी ले रहे हैं। मरीज के बेड तक पर चूहे दौड़ रहे हैं। वार्डों में चूहों के घूमने से मरीजों को परेशानी होती है। पूर्व में कई बार चूहों ने जांच मशीनों के तार तक कुतर दिए थे। अब वार्ड में चूहों की उछलकूद का वीडियो वायरल होने के बाद लोग लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरीजों को भी खानपान की सामग्री ज्यादा समय तक न रखने के लिए कहा गया है। खानपान सामग्री की वजह से भी चूहे आ जाते हैं।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने का कहना है कि चूहों का वीडियो संज्ञान में है। मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। दो दिन में जांच करके रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed