{"_id":"665230c193c8aac0740d38c4","slug":"akash-and-sudha-won-in-obstacle-competition-gonda-news-c-100-1-slko1028-117630-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाधा प्रतियोगिता में आकाश और सुधा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाधा प्रतियोगिता में आकाश और सुधा ने मारी बाजी
Sun, 26 May 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के एनसीसी मुख्यालय पर मौजूद कैडेट्स। - संवाद
गोंडा। 48वीं यूपी बटालियन एनसीसी के अंतर्गत बाधा प्रशिक्षण प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को मुख्यालय पर किया गया। इसमें जिले के 25 विद्यालयों के कैडेटों ने हिस्सा लिया। सेना का मुख्य प्रशिक्षण माने जाने वाले बाधा प्रशिक्षण में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी गोंडा के कैडेटों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कैडेट में सीनियर वर्ग बालक में आकाश शुक्ल ने प्रथम, विनोद वर्मा ने द्वितीय स्थान और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सुधा पांडेय, द्वितीय स्थान प्रिया शुक्ला ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक गुप्ता, द्वितीय स्थान विशाल यादव, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजना एवं द्वितीय स्थान शिवांगी मौर्य ने प्राप्त किया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने कहा कि प्रतियोगिता से एनसीसी कैडेट्स के अंदर छिपी प्रतिभाओं की पहचान होती है, जिससे कि कैडेट अपना भविष्य निर्धारण कर सकते हैं। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह, बटालियन सूबेदार मेजर नीरज, नरेंद्र मिश्र, रेंद्र यादव, दीपक श्रीवास्तव, विपिन शुक्ल आदि मौजूद रहे।