फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ajit became the district president and Radha Mohan became the minister.

Gonda News: अजीत जिलाध्यक्ष तो राधामोहन बने मंत्री

Mon, 29 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ajit became the district president and Radha Mohan became the minister.
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की वार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया रविवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इसमें अजीत सिंह 24वीं बार जिलाध्यक्ष और राधामोहन पांडेय 9वीं बार जिला मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन में कुल 116 मत पड़े।
विज्ञापन

अयोध्या से आए निर्वाचन अधिकारी आलोक तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर अजीत सिंह को 81 मत और भवानीशंकर मिश्र को मात्र 34 मत मिले। एक मत अवैध रहा। जिला मंत्री पद पर राधामोहन पांडेय ने 9वीं बार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर डॉ. यस नंदू, अनुपम कुमार पांडेय, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विष्णुजीत सिंह, निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. पवन प्रताप सिंह, गौरव कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम ओझा, दिलीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर वंशीधर तिवारी निर्वाचित हुए। आय व्यय निरीक्षक पद पर राधेश्वर तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर वाल्मीकि प्रसाद, प्रियशंकर मिश्र, मजहरूल अंसारी, संजय बाबू गौतम आदि चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला संरक्षक बृजेश द्विवेदी ने निर्वाचन अधिकारी आलोक तिवारी का स्वागत किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि संगठन की एकता के बल पर ही हम शिक्षकों को उपलब्धियां मिली हैं। राधामोहन ने कहा कि अर्जित उपलब्धियों को बनाए रखने के लिए शिक्षक साथियों को सदैव सजग रहना होगा। शिक्षकों की जो भी समस्याएं लंबित हैं उसका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। निर्वाचन में अरुण कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, ऋतुराज मौर्य, महिमा सिंह, आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed