फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Agriculture Minister upset over non-distribution of fertilizer

Gonda News: खाद वितरण न होने पर कृषि मंत्री नाराज

Sat, 25 Jul 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister upset over non-distribution of fertilizer
समिति में सचिव से बात करते कृ​षि मंत्री।
मसकनवा। खरीफ सीजन में खाद वितरण व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अचानक मसकनवा स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण साधन सहकारी समिति वीरापुरा पहुंच गए। मंत्री के निरीक्षण के दौरान समिति में खाद का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद ई-पॉस मशीन खराब होने से खाद नहीं बंट पा रही थी। इस पर कृषि मंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर तकनीकी समस्या दूर कराने और किसानों को बिना विलंब खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ऑफलाइन व्यवस्था कर खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने समिति परिसर में मौजूद किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने खाद वितरण में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। इस पर मंत्री ने समिति के सचिव रविशंकर पांडेय से स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े और तकनीकी बाधा का तत्काल समाधान कर वितरण शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह से कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी समितियां और निजी विक्रेता पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद कृषि मंत्री तेजपुर गांव के निकट स्थित एक निजी उर्वरक दुकान पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने खाद के स्टॉक, बिक्री व्यवस्था और उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद कृषि मंत्री बभनान होते हुए बस्ती के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed