फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Agriculture department team inspected fertilizer shops

कृषि विभाग की टीम ने किया उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण

Wed, 10 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department team inspected fertilizer shops
गोंडा। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने करनैलगंज क्षेत्र के थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में खाद एवं बीज तथा दवाओं की दुकानों का निरीक्षण एवं अभिलेखों का भौतिक सत्यापन भी हुआ।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद विक्रेताओं को यह निर्देशित किया गया कि कोई भी उर्वरक बिना पीओएस मशीन के नहीं बेची जाएगी। यदि कोई भी दुकानदार बिना पीओएस मशीन के उर्वरकों की बिक्री करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक पर यदि उर्वरकों की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करा कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने करनैलगंज नगर, करनैलगंज ग्रामीण, हलधरमऊ ब्लाक के कई गांव में चल रही उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया एक दुकानदार चिन्हित किया गया है जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कोई कमी नहीं है और बुवाई का समय शुरू होने वाला है। तब तक पूरे जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी का भंडार हो जाएगा।
किसानों की समस्याओं एवं सहकारी/निजी उर्वरक केंद्रों पर उर्वरकों की उपलब्धता के साथ-साथ जमाखोरी व ओवर रेटिंग के मामलों की जन सुनवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि इसके लिए कंट्रोल रूम पर कर्मचारी की तैनाती की गई है। जो किसानों की समस्याओं को दूरभाष पर दर्ज करके समस्या का निस्तारण कराएंगे। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05262-233516 है इस पर किसान अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed