फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Agra defeated Vindhyachal Mandal in the inaugural match

Gonda News: उद्घाटन मैच में आगरा ने विंध्याचल मंडल को दी मात

Thu, 20 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Agra defeated Vindhyachal Mandal in the inaugural match
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलतीं ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग 
गोंडा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। उद्घाटन मैच आगरा और विंध्याचल मंडल के बीच कराया गया। इसमें आगरा ने 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खेल निदेशालय उप्र की उपनिदेशक मुद्रिका पाठक व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने 18 मंडलों से प्रतिभाग कर रहीं महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पहले मैच में आगरा मंडल ने विंध्याचल मंडल को 2-0 से हरा दिया। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मैच कमिश्नर आसिफ नजबी, अयूब शाह, हाजी मनुव्वर, संजय सिंह, राजेश पांडेय, राशिद हुसैन, अशोक सारस्वत, प्रत्यूषराज, तौकीर, विशाल तिवारी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed