फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Against anti-state elements will take drastic action: Rajnath Singh

देश विरोधी तत्वों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : राजनाथ सिंह

Fri, 12 Feb 2016 11:38 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Against anti-state elements will take drastic action: Rajnath Singh
बीते दिनों दिल्ली स्थित जेएनयू में हुई भारत विरोधी नारेबाजी देश की एकता व अखंडता के खिलाफ साजिश है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया गया है। देश विरोधी गतिविधियों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में नवनिर्मित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते दिनों दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुछ देशद्रोही तत्वों ने राष्ट्रविरोधी नारेबाजी की, यह देश की एकता व अखंडता के खिलाफ साजिश है।
विज्ञापन


इस घटना के मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। सिंह ने कहा कि भारत तथा नेपाल की संस्कृति में काफी समानताएं हैं। ऐसा लगता है कि दोनों राष्ट्र सगे भाई हैं। मैत्री संबंधों व दोनों राष्ट्रों के बीच गहरे राजनीतिक संबंधों से इस बात की पुष्टि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि गुरु गोरक्षनाथ के पद चिन्हों पर चलते हुए नाथ संप्रदाय के मनीषियों ने धार्मिक व सांस्कृतिक शिक्षा के साथ-साथ जो उच्च शैक्षिक अभियान आगे बढ़ाया है, यह अनुकरणीय है तथा इससे क्षेत्र के लोगों का शैक्षिक व मानसिक विकास होगा।

स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की पहचान संस्कृत भाषा तथा वैदिक गणित की शिक्षा भी अनिवार्य की जानी चाहिए। इससे देश की सामाजिक एवं आर्थिक संप्रभुता मजबूत होने के साथ-साथ जगदगुरु बनने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।


पड़ोसी देश नेपाल के साथ हमारे संबंध बहुत ही गहरे व मजबूत हैं। इन संबंधों को मजबूती प्रदान करने का काम भी महंत आदित्यनाथ के नेतृत्व में नाथ संप्रदाय के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed