{"_id":"67e43c1c229588a3610b30b3","slug":"afternoon-started-getting-hot-hospital-on-alert-mode-gonda-news-c-100-1-gon1001-134738-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तपने लगी दोपहरी, अलर्ट मोड पर हुए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तपने लगी दोपहरी, अलर्ट मोड पर हुए अस्पताल
Wed, 26 Mar 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मार्च माह के तीसरे सप्ताह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार दोपहर पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। मेडिकल कॉलेज में लगे आरओ प्लांट गुनगुना पानी दे रहे हैं, जिससे तीमारदारों को प्यास बुझाने के लिए पानी का बोतल खरीदना पड़ रहा है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अस्पताल सहित विभिन्न विभागों को अलर्ट कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हीटवेव को लेकर जिलाधिकारी की अगुवाई में बैठक कर सभी विभागों को निर्देश दिया जा चुका है।
अस्पतालों में बेड रिजर्व करने, ओआरएस कार्नर बनाने व स्टॉक में जरूरी दवाएं रखने का निर्देश दिया गया है। सभी नगर पंचायतों को वाटर एटीएम लगवाने व घड़े में पानी रखवाने का निर्देश दिया गया है। नगर पालिका को समुचित पेयजल की व्यवस्था के साथ कूलिंग सेंटर बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आरओ प्लांट दे रहे गुनगुना पानी
मेडिकल कॉलेज में मरीजों का तीमारदारों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। अस्पताल के बाहर तीन आरओ प्लांट लगाने गए हैं लेकिन सभी में गुनगुना पानी निकल रहा है। सहिबापुर निवासी राजरानी ने बताया कि आरओ का पानी गर्म है। इससे बर्तन साफ करेंगे, पीने के लिए बोतल वाला पानी खरीदना पड़ेगा। कठौवा शंभूपुरवा निवासी संगमलाल ने बताया कि एक लीटर पानी भरने में करीब चार मिनट लग गए हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि आरओ प्लांट की सर्विसिंग का निर्देश दिया गया है।
बेड रिजर्व, दवाओं का फुल रहेगा स्टॉक
हीटवेव को लेकर मेडिकल कॉलेज में 20 बेड तथा सीएचसी पर दो बेड रिजर्व किए जाएंगे। औषधि भंडार में दवाओं का जरूरी भंडारण कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज स्थित औषधि भंडार प्रभारी अमरेश बहादुर सिंह के अनुसार ओआरएस की 10 हजार पैकेट, एनएस की 3000 बोतल, डीएनएस की 1800 व आरएल की 2200 बोतल रिजर्व में रखा गया है।
आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना
आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है। तापमान में नमी 16 प्रतिशत रहेगी। बृहस्पतिवार को 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। एयर गुणवत्ता मध्यम रहने की उम्मीद है।