फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After the suspension of BSA, now both the coordinators are on target

Gonda News: बीएसए के निलंबन के बाद अब दोनों समन्वयक निशाने पर

Wed, 12 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
After the suspension of BSA, now both the coordinators are on target
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के फर्नीचर घोटाले में अब कार्रवाई का दायरा बढ़ने लगा है। रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित बीएसए अतुल कुमार तिवारी के बाद अब दो जिला समन्वयक निशाने पर हैं। पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। डिजिटल साक्ष्यों, बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

स्पेशल जज (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) कोर्ट नंबर-5, गोरखपुर के आदेश पर बीएसए अतुल तिवारी, डीसी (जेम) प्रेमशंकर मिश्र और डीसी (सिविल) विद्याभूषण मिश्र के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल निलंबित बीएसए की जांच सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम स्थित नीमन सीटिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मनोज पांडेय ने इन अधिकारियों पर 16 करोड़ रुपये के टेंडर में 15 प्रतिशत कमीशन (2.25 करोड़ रुपये) मांगने का आरोप लगाया था। आरोप है कि 26 लाख रुपये की पहली किस्त चार जनवरी को बीएसए के आवास पर दी गई थी, जबकि शेष रकम न देने पर कंपनी को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट करके मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के आदेश पर बीएसए व दो जिला समन्वयकों पर शासन की ओर से कार्रवाई शुरू होने के बाद अब पुलिस की जांच की दिशा भी बदल गई है। मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी आनंद कुमार राय का कहना है कि तथ्यों का गहनता से अध्ययन किया जा रहा है।

इनसेट
फाइलों और खातों की हो रही छानबीन
सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने कॉल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन, डिजिटल चैट और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम बुधवार को भी बीएसए कार्यालय पहुंची। विभागीय अधिकारी गुपचुप तरीके से पुराने टेंडर और भुगतान की फाइलें देखने में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ सकती है। शासन स्तर से पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है।



इनसेट
पसरा रहा सन्नाटा
पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय में बुधवार को खामोशी रही। दोपहर एक बजे बीएसए का कमरा बंद रहा। पता चला कि बीएसए का कामकाज देख रहे बीईओ राम खेलावन सिंह बैठक में गए हैं। विभाग के कई कमरों में ताला लटका था। कर्मचारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed