{"_id":"688a5fe84b01e833d7080ee8","slug":"after-the-rain-the-crisis-increased-due-to-power-cuts-and-waterlogging-gonda-news-c-100-1-gon1001-141656-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश के बाद बिजली कटौती व जलजमाव से बढ़ा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश के बाद बिजली कटौती व जलजमाव से बढ़ा संकट
Wed, 30 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भरे पानी के बीच स्ट्रेचर से मरीज को ले जाते लोग।
गोंडा। जिले में मंगलवार देर रात तेज बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं बिजली कटौती व जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कटरा बाजार नगर पंचायत में पूरी रात 600 घरों की बिजली गुल रही।
मंगलवार रात करीब दस बजे मुख्यालय समेत जिले के कई स्थानों पर झमाझम बारिश होने लगी। करीब 30 मिनट में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार शाम को भी बूंदाबांदी हुई। बारिश के बीच कटरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के अर्जुन हाता में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। करीब 600 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता आदर्श ओझा ने बताया कि ट्रांसफार्मर का बुश कटने से ट्रांसफार्मर हीट कर रहा था। मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
नवाबगंज के दुर्जनपुर घाट में नलकूप के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव के रामहरख, ध्रुव कुमार, दीपनारायन, शिवबालक, ओमप्रकाश आदि ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। तरबगंज विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ संतोष कुमार ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
जलजमाव से दोहरी मार
बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज के क्षेत्रीय निदान केंद्र के पास पानी भर गया। मरीज की जान जोखिम में डालकर तीमारदार पानी में स्ट्रेचर खींचते दिखाई पड़े। सिविल लाइंस द्वितीय में नाला चोक होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहा। नगर पालिका की ओर से टैंकर से जलनिकासी का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सफाई में नाकामी साफ दिखाई पड़ रही है। वार्डों में कीचड़ और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।